महुआ: महुआ अनुमंडल: कटहरा पुलिस ने रसूलपुर फतेह में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की
महुआ अनुमंडल के कटहरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के रसूलपुर फतेह से छापेमारी कर 647.250 लीटर विदेशी शराब के साथ एक पिकअप वैन एवं एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है मामले में महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने गुरुवार को 6:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि पटना मध्य निषेध इकाई से प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी