गुना नगर: कंचनपुरा में एक मकान में आग लगने से पूरा परिवार झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती व थाने में की शिकायत
कंचनपुरा में बीती रात में एक मकान में आग लग से पूरा परिवार झुलस गया। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती रघुवीर जाटव ने बताया कि वह पत्नी व दोनों बच्चों सहित स्वयं आग की चपेट में आने से झुलस गए। फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में अनाज, कपड़े, रुपये, गृहस्थी का सामान जल गया व थाने में मामले की शिकायत की गई है।