गुना नगर: मानस भवन में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने किया युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन, 500 से अधिक लोग हुए शामिल
गुना के मानस भवन में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने युवक युवती परिचय सम्मेलन किया। आयोजन समिति के लोगों ने 31 मार्च को बताया, गुना जिले के अलावा प्रदेश भर से 500 से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी समाज वर्गों के युवक युवतियों ने मंच से उत्साह पूर्वक अपना परिचय दिया। आगामी गतिविधियों पर चर्चा कर विवाह सम्मेलन और सामाजिक कार्यों को लेकर निर्णय लिए गए।