गुना नगर: हड्डी मिल से कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़े दो लोगों को किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने खड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, हड्डी मिल पर अवैध शराब बेचने खड़े प्रदीप श्रीवास्तव और लखन योगी निवासी ग्राम जामनेर को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। अवैध शराब जप्त की गई है। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।