सोनाहातु: ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे युवक को पुलिस ने इरगु टोली से किया गिरफ्तार, 7 ग्राम ब्राउन शुगर व अन्य सामान बरामद
ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित इरगु टोली से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने सात ग्राम ब्राउन शुगर समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।