सोनाहातु: मेदनी जंगल में लगी आग, रात में आग से जंगल से हाथियों के निककने से असपास के लोगों को किया गया अलर्ट
मेदनी जंगल में आग लग गई है। आग लगने से आसपास के लोगों में भय व्याप्त है। हाथी मित्र तापस कर्मकार ने जानकारी देते हुए बताया कि जंगल में आग लगने से रात के समय जंगलों में रहने वाले हाथी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को सचेत रहने की आवश्यकता है। वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है।