सोनाहातु: निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम सहित पांच आरोपितों की न्यायिक हिरासत अवधि चार मई तक बढ़ी
मनी लॉन्डरिंग मामले के आरोपित जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम, उनके भाई आलोक रंजन सहित पांच आरोपितों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिरसा मुंडा जेल से ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में शनिवार को हुई।