सोनाहातू थाना क्षेत्र के बांकू गांव में एक फूफा ने अपनी भतीजी पांच वर्षीय शेफाली कुमारी को तलवार से काटकर हत्या कर दी। हमले में सास पुसूमनी देवी, कार्तिक मुंडा और सरहज सोमवारी देवी को चोट लगी है। ग्रामीणों ने तत्काल हमलावर को बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया।