प्रयागराज: दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त थाना कीडगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना कीडगंज पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त सुभाष पटेल पुत्र छोटेलाल निवासी मल्लहन का पुरवा, कोलबजर डीह, बझान थाना अन्नू जनपद प्रतापगढ़ को मुखबिर की सूचना पर आज बुधवार को परेड ग्राउण्ड के पास थाना क्षेत्र कीडगंज से गिरफ्तार किया गया।नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। आरोपी को जेल भेजा गया है।