प्रयागराज: इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में हमारा संविधान- हमारा सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री
हमारा संविधान हमारा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा संविधान के तीन अंग विधायिका,कार्यपालिका व न्यायपालिका का संगम होने से ही देश आगे बढ़ेगा, इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात की ।