अटरू: अटरू क्षेत्र के पिपलोद में तेज आँधी तूफान से कई घरों के टीन टप्पर उड़ गए
Atru, Baran | Jun 16, 2026 अटरू क्षेत्र के पिपलोद गांव में आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान ओले भी गिरे। तेज हवाओं के कारण कई घरों के टीन के छप्पर उड़ गए और मकानों की दीवारें ढह गईं, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।गांव में चंदालाल मीणा के घर के सभी टीन के छप्पर उड़ गए और दीवारें ढह गईं। हालांकि, परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।वहीँ, गांव में कई पेड़ गिर गए।