ब्यौहारी: ब्यौहारी विजयसोता पुल निर्माण को लेकर विधायक शरद कोल ने दी जानकारी, कहा- जल्द लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात
विजयसोता व आसपास के गांव के लोग अभी कटनी जिले जाने एवं शहडोल जिले आने को लेकर नाव का सफर तय करते हैं जिससे लोगों की जान का खतरा बना रहता है पुल का निर्माण चल रहा है विधायक ब्यौहारी शरद कोल ने बताया कि जल्द ही यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा जिससे लोगों को एक बड़ी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा और लोगों को एक बड़ी सौगात मिलेगी