ब्यौहारी: ब्यौहारी के विजय सोता गांव में पुल निर्माण जल्द ही होगा कलेक्टर तरुण भटनागर ने दी जानकारी
ब्यौहारी के विजय सोता गांव में पुल निर्माण कार्य चल रहा है जिसे बरसात के पहले पूरा करने के लिए निर्देश कलेक्टर तरुण भटनागर ने संबंधित विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार को दिए हैं। पुल न होने की वजह से लोग नाव के सहारे नदी पार करते हैं जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है।