कासगंज: कासगंज जिले में होमगार्ड्स की परीक्षा शुरू, 9 परीक्षा केंद्रों पर 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
कासगंज में शनिवार सुबह 10 बजे से होने वाली तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। जिसको लेकर कासगंज जनपद में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 3168 परीक्षार्थी व 6 पालियों में 19008 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों पहुँचने लगे थे। जिनकी तलाशी लेकर परीक्षा केंद्रो पर भेजा गया है।