बसंतपुर: अवकाश के बावजूद खुला वीरपुर नगर पंचायत कार्यालय, ₹1 करोड़ 07 लाख से अधिक रिवेन्यू की हुई वसूली
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को नगर क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए और बकाए होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए छुट्टी के बावजूद नगर पंचायत कार्यालय खुला रहा जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की. जानकारी अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में होल्डिंग टैक्स के लिए 58,48,025 रुपए का निर्धारित लक्ष्य रखा गया था जिसके एवज में फरवरी माह के अंत तक 42,44,581रुपए