हाथरस: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लेखपाल मुख्य परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर यथा स्थिति का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने जनपद हाथरस शहर में लेखपाल परीक्षा हेतु बनाए परीक्षा केंद्र सेक्सरिया इंटर कॉलेज व बागला इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर यथा स्थिति का जायजा लिया।