मंडला: केंद्रीय विद्यालय मंडला में आयोजित हुआ विशेष योग प्रशिक्षण, शाला स्टाफ के साथ 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
Mandla, Mandla | Jun 21, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय मंडला में विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को 10 बजे पतंजलि पीठ के योग प्रशिक्षक सुनील बाली, राम गोपाल पटेल, राकेश गुप्ता एवं वैष्णव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में कक्षा 6 से 12 तक के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।