कुटुंबा: कुटुंबा पुलिस ने मदनपुर से शराब मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार
कुटुंबा थाना पुलिस ने शराब मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कुटुंबा थाना कांड संख्या 109/25 दर्ज है। मामले में उसकी काफी दिनों से तलाश की ज