प्रतापगढ़: सीतामाता मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, आज अमावस्या पर उमड़ सकती है भारी भीड़
प्रतापगढ़ जिले में बारावरदा ग्राम पंचायत पाल एवं ग्राम पंचायत मांडकला के तत्वावधान में आयोजित प्रसिद्ध सीतामाता मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। भीषण गर्मी के चलते राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात से आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिली, हालांकि श्रद्धालु दुर्गम जंगलों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर सीतामाता वन अभयारण्य प