सिमगा: देवरीडीह में अवैध पत्थर उत्खनन की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई
सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढाबाडीह के आश्रित ग्राम देवरीडीह में बिना पंचायत एनओसी के अवैध रूप से पत्थर उत्खनन किया जा रहा है यह अवैध खनन से शासन व ग्राम पंचायत को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है पूर्व में एक पंच द्वारा पटवारी के माध्यम से सिमगा तहसीलदार से शिकायत की गई थी किसी तरह कोई कार्यवाही नहीं की गई है और अवैध उत्खनन जारी है