इंदरगढ़: बेरछा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
अतरेटा थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछा में 19 वर्षीय नवविवाहिता बंदना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह बंद कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतका का पति गुजरात में मजदूरी करता है। वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच