दमोह: समाधान आपके द्वार योजना के अंतर्गत कलेक्टर ने अधिकारियो को दिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो मे पहुंचकर समाधान करने के निर्देश
Damoh, Damoh | Feb 17, 2024 दमोह आज समाधान आपके द्वारा योजना के अंतर्गत विभिन्न अधिकारियो की कलेक्टर मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बौथक आयोजित की गई। जिसमे उन्होंने समाधान आपके द्वारा योजना के अंतर्गत दूरस्थ अंचलों में निवासरत पारिवारिक विवाद, खसरा नाका, पेयजल, विद्युत सहित अन्य शिक्षा चिकित्सा संबंधी समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।