जांजगीर: मोहगांव में अवैध राखड़ डम्पिंग का विरोध, किसानों ने पर्यावरण और खेती बचाने के लिए उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव में अवैध राखड़ डम्पिंग को लेकर किसानों में भारी नाराजगी जताई है। किसानों ने जांजगीर पहुंचकर कलेक्टर से गुहार लगाते हुए शिकायत सौंपा है ,,किसानों का आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में सड़क, चारागाह भूमि और शासकीय धरसा में नियम विरुद्ध तरीके से राखड़ डाली जा रही है।