करकेली: ग्राम घुलघुली के खेरमाता प्रांगण में किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत कृषक सम्मेलन का आयोजन
Karkeli, Umaria | May 29, 2026 जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम घुलघुली के खेरमाता प्रांगण मे किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत कृषक सम्मेलन सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ के विधायक शिवनारायण सिंह लल्लू भैया मौजूद रहे।आयोजित कार्यक्रम मे कृषि विभाग के अधिकारियो ने किसानो को कृषि जानकारी दी।