उमरेठ: उमरेठ के हेटी में रुपयों के लिए पुत्र ने पिता की हत्या की, भाई पर हमला कर गंभीर घायल किया
उमरठ के हेटी में रुपयों के लिए पुत्र हैवान बन गया। पिता पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं भाई पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। घर से रुपए और जेवर लेकर फरार हो गया। घटना मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात डेढ बजे की है। उमरेठ परासिया मार्ग पर हेटी में पैट्रोल पंप के बगल में निवास करने वाले गणेश पवार की उनके ही पुत्र ने हत्या कर दी। 12 बजे पोस्टमार्टम किया।