नजीबाबाद: नजीबाबाद में घर से निकाली गई महिला और बच्चियों को राज्य महिला आयोग की सदस्य ने दिलाया न्याय
नजीबाबाद — शनिवार को 1:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर धनसीनी में एक भावुक कर देने वाली घटना घटी। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल ने जनसंपर्क से लौटते समय एक महिला को दो मासूम बच्चियों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर देखा।