बेरमो: बोकारो में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, जैनामोड़ के पास ट्रैक्टर जब्त
Bermo, Bokaro | May 7, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत जैनामोड़ में उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज गुरुवार समय लगभग साढ़े 3 बजे बताया गया कि टेकर स्टैंड बाँधडीह (जैनामोड़) के समीप चलाए गए सघन छापामारी अभियान में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया है।