कामां: कामां पुलिस ने मारपीट के मामले में स्थाई वारंटी को पकड़ा
कामां पुलिस ने मारपीट के एक मामले में स्थाई वारंटी आसीन पुत्र रजदार निवासी लेवड़ा को कोसी चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2009 के प्रकरण में वांछित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अनुसंधान जारी है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में अभियान के तहत की गई है कार्रवाई। शनिवार दोपहर 2 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।