लोहरदगा: बालू माफियाओं का खुला खेल, प्रशासनिक रोक बेअसर, कुजरा नदी में 2 मिनट में ट्रैक्टर भरकर फरार
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब पुलिस विभाग द्वारा जारी शिकायत नंबर पर कॉल कर संबंधित थाना क्षेत्र को सूचना दी गई, तो कुछ ही पलों में कुजरा नदी से दर्जनों ट्रैक्टर ऐसे भागे मानो पहले से ही कोई ‘संकेत’ मिल गया हो। जो ट्रैक्टर 2 मिनट में लोड हो रहे थे, वे पुलिस की नजर पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। सवाल यह उठता है कि ट्रैक्टरों को भागने की भनक आखिर किसने दी।