मंझिआंव: मझिआंव में स्कूल ड्रेस में छात्रा को बाइक पर देख लोगों को शक हुआ, शिक्षक को पकड़ पुलिस को सौंपा
मझिआंव स्थित एक विद्यालय में बुधवार को एक नाबालिग छात्रा को स्कूल से छुट्टी दिलाकर बाइक से ले जाने के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ।मामले में विद्यालय के शिक्षक राम करेश राम (35), पिता कैलाश राम, निवासी खोरी गांव, थाना चिनिया, जिला गढ़वा को ग्रामीणों ने पकड़कर मझिआंव थाना के हवाले कर दिया। घटना के बाद छात्रा के परिजन और अभिभावकों में आक्रोश है।