रॉबर्ट्सगंज: पुलिसलाइन में एसपी ने म्योरपुर क्षेत्र में हुई हत्या का किया खुलासा, अवैध संबंध से नाराज बेटे ने ही की थी हत्या
म्योरपुर थाना क्षेत्र में बीती 29 मई 2026 को हुई हत्या का एसपी ने खुलासा कर दिया, उन्होंने बताया कि राजदेव सिंह की हत्या कर के शव को जंगल में फेंका गया था,पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि उसके बेटे रवि कुमार ने ही अपने पिता राजदेव सिंह की हत्या की थी पहले गमछे गला घोट दिया, फिर पत्थर से सिर पर वार किया और बाद में सर्जिकल ब्लेड से गर्दन काट दिया था।