सिमडेगा: फरार बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बुलेट बरामद; एसडीपीओ ने बताई गिरफ्तारी की कहानी
शनिवार शाम 5 बजे सुनिए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान क्या बोले..सिमडेगा पुलिस ने फरार बाइक चोर दीना सिंह उर्फ दीनानाथ सिंह को बानो क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री में शामिल था। उसके पास से दो चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। आरोपी पर रांची, गुमला और सिमडेगा में कई मामले दर्ज हैं।