भीकनगांव में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। एक माह तक चले से शिविर के दौरान बालक एवं बालिकाओं को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उनमें खेल कौशल के साथ अनुशासन एवं टीम भावना का विकास हुआ।
विकासखंड समन्वयक नेहा कुशवाह ने बताया कि विभाग द्वारा विकासखंड के दो स्थानों पर समर कैंप आयोजित किया गया था। सांदीपनी विद्यालय मैदान, बमनाला में वॉलीबॉल एवं खो-खो खेल का प्रशिक्षण प्रशिक्षक अर्पित चौहान द्वारा दिया गया, जबकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोराडिया में फुटबॉल खेल का प्रशिक्षण कुमारी प्रियंका भालसे ने प्रदान किया।
शिविर में कुल 110 बालक-बालिकाओं ने पंजीयन कराकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य नवीन कुशवाह ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेलों में �