जयनगर प्रखंड के कमला बारी में गणेश पूजनोत्सव को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल के बीच सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पूजा स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर खजौली विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व प्रत्याशी बृजकिशोर यादव, पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव तथा पूर्व मुखिया नागेश्वर ठाकुर गंगा यादव राजद नेता भी शोभायात्रा में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने गणेश पूजनोत्सव की सफलता की कामना करते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
शोभायात्रा के दौरान भक्तों द्वारा जयकारे लगाए गए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजनोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।