नरमा गांव के पास से टैंकलोरी में रखे विदेशी शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज बक्सर जिला का रहने वाला उमाशंकर पांडे, विशाल पांडे और अजीत पांडे है। पुलिस ने मौके से एक कार, दो बाइक और दो फास्ट ट्रैक भी जब्त किया है। फतुहा डीएसपी -1 अवधेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार उमाशंकर पांडे बहुत बड़ा शराब माफिया है।