निवाई: राहोली के राजकीय विद्यालयों में उत्सव जागरूकता के साथ मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस
Niwai, Tonk | Apr 23, 2026 उपखंड क्षेत्र पीएम श्री राउमावि व राउप्रावि अंबेडकर नगर में गुरुवार की सुबह 11:30 बजे विश्व पुस्तक दिवस उत्सव उमंग और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ मनाया गया।पीईईओ व प्राचार्य डॉ योगेंद्र सिंह दारू का ने बताया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों में पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करने तथा पुस्तकों के महत्व को समझने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया है