मुरैना नगर: मुरैना: थोक सब्जी मंडी के पास सीवर उफना, गड्ढों से खतरा बढ़ा, घटिया काम पर उठे सवाल
मुरैना ननि में चंबल वाटर प्रोजेक्ट और सीवरेज कार्यों की खराब गुणवत्ता को लेकर वार्ड 15 के पूर्व पार्षद दिलीप राठौर ने आज वीडियो वायरल कर नगर निगम पर सवाल उठाए हैं।थोक सब्जी मंडी के पास सीवर चोक होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है,जबकि पाइप लाइन कार्य के बाद बने गड्ढों से लोग घायल हो रहे हैं।शिकायत के बाद जांच समिति बनी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।