महोबा: महोबा के पुलिस लाइन सभागार में साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस ने कसी कमर, कार्यशाला में दिया प्रशिक्षण
Mahoba, Mahoba | Jun 18, 2026 महोबा पुलिस लाइन सभागार में साइबर कार्यशाला का आयोजन कर पुलिसकर्मियों को खास ट्रेनिंग दी गई। एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन सभाकक्ष में साइबर कार्यशाला हुई। सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध सिंह ने जनपद के सभी थानों के साइबर सेल प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को साइबर फ्रॉड के नए तरीकों, उनकी पहचान और बचाव के उपाय बताए।