कटोरिया: गौरीपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में दोनों सवार हुए घायल
Katoria, Banka | Apr 21, 2026 प्रेमनगर- गौरीपुर रोड स्थित गौरीपुर के पास सोमवार देर शाम करीब आठ बजे दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों की गंभीर हालत देख दोनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।