बहराइच: काशीराम कॉलोनी इलाके में ड्यूटी से घर जा रही महिला को दबंगों ने जमकर पीटा, पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जिले के देहात कोतवाली इलाके के कांशीराम कॉलोनी निवासी रेनू ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात ड्यूटी से लौटते समय मोहल्ला निवासी गड्डे,लोदर, संडे और लोकई गाली-गलौज कर मारने दौड़े। घर में घुसकर सिर पर डंडा मारा और लात घूसों से पिटाई की। जिससे उनका सिर में काफी चोटे आई थी। बुधवार को पुलिस ने बताया कि चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।