परशुराम कल्याण बोर्ड ने निकाली शंखनाद वाहन रैली
सतना। परशुराम कल्याण बोर्ड एवं समस्त ब्राह्मण समाज तथा सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितंबर को
विशाल शंखनाद वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बताया गया है कि रैली होटल रिवर व्यू,
बाईपास से प्रारंभ हुई और बाईपास से होते हुए स्टेशन रोड के रास्ते धवारी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक करना तथा परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा है। इसके साथ ही समाज को संगठित एवं जागरूक करने का संदेश भी रैली के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।