महमूदाबाद: बांसुरा पेट्रोल पंप पर सुबह से पेट्रोल खत्म, शाम तक पहुंचेगा टैंकर
रामपुर मथुरा क्षेत्र के बांसुरा पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह से पेट्रोल नहीं मिलने के कारण वाहन चालकों को बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी लेने पर पंप मालिक संदीप कुमार ने बताया कि पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, लेकिन पिछले एक-दो दिनों में अचानक बढ़ी मांग के चलते स्टॉक खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि टैंकर शाम तक पहुंच जाएगा, जिसके बाद पेट्रोल का वितरण सामान्य होगा।