कासगंज: कासगंज में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने मनोज शर्मा, लोगों ने किया स्वागत
कासगंज में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा उत्तर प्रदेश ने संगठन विस्तार के क्रम में कासगंज के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। वरिष्ठ समाजसेवी मनोज कुमार शर्मा को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनोज शर्मा की नियुक्ति के बाद विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं