मंझनपुर: कौशाम्बी में आरक्षी भर्ती परीक्षा में सख्ती का असर बरकरार, दूसरे दिन भी 1592 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में सख्ती का असर मंगलवार को दूसरे दिन भी साफ दिखाई दिया। कड़े सुरक्षा इंतजामों और सघन जांच के बीच जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दोनों पालियां शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। दूसरे दिन कुल 1592 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई।