मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के निर्देश से चलाए जा रहे ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत मारवाड़ जंक्शन थाना अधिकारी भारत सिंह रावत के निर्देश से गठित टीमों द्वारा विभिन्न मामलों में लिप्त एवं फरार वारंटी गिरफ्तारी वाँछित सात आरोपियों को आज गिरफ्तार किया जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।