बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र में महिला के घर से युवक ने भैंस की चोरी, एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
बहेड़ी की महिला ने भैंस चोरी होने की कार्रवाई न होने पर एसएसपी ऑफिस में गुरुवार को प्रार्थना पत्र दिया है। मीना देवी ने बताया कि उनके घर में बंधी भैंस को चोरी कर 12 मार्च को बहेड़ी के साजिद खान ले गया था। जिसके बाद उन्होंने भैंस को ढूंढा तो वह साजिद के पास मिल गई। पहचान करने के बाद भी साजिद भैंस को वापस करने के लिए तैयार नहीं हुआ।