बरेली: सिरौली में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सिरौली थाना क्षेत्र में युवक बुधवार को दो बाइको में भिड़ंत होने पर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जसवीर ने बताया कि वह बुधवार देर शाम सिरौली से बाइक द्वारा घर जा रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइकों की जोरदार भिड़त में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी।