बरेली: सुभाषनगर की शमशान भूमि में मिली लापता युवक की लाश, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के लापता युवक की लाश शमशान भूमी में बुधवार रात मिली है। मृतक लालता प्रसाद के छोटे भाई बाबूराम ने बताया कि वे बुधवार शाम से लापता थे। परिवारजनों ने तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। जिसके बाद गुरुवार सुबह उनका शव करेली शमशान भूमि के जंगल में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट के निशान थे। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।