बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक से की मारपीट, एफआईआर दर्ज
बिथरी चैनपुर क्षेत्र में युवक के साथ बदमाशों ने मारपीट की है। अंकुर यादव ने बताया कि 20 मार्च को उसे रामा अस्पताल की महिला डॉक्टर रामबैला ने बिचपुरी से मरीज लाने के लिए कहा। अंकुर डॉक्टर की गाड़ी लेकर मरीज लेने गया तो वहां पर आदित्य 2 अन्य के साथ गाड़ी में बैठा और उसके साथ मारपीट की।