गुमला: वृद्ध विकलांग महिला से ₹8 लाख की ठगी, एसपी से न्याय की गुहार
Gumla, Gumla | May 20, 2026 डुमरी थाना क्षेत्र के पतराटोली नवाडीह गांव की 80 वर्षीय विकलांग महिला स्तेला केरकेट्टा से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वृद्ध महिला एसपी कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपकर अपनी ही रिश्तेदार जगरानी मिंज पर ठगी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वह डुमरी स्थित बैंक में पैसे निकालने गईं, तब आरोपित ने बैंक फॉर्म पर उनसे हस्ताक्षर करवा लिया।